दुधवनिया बुज़ुर्ग में ग्राम प्रधान सईद आलम बब्बू के नेतृत्व में भव्य इफ्तार पार्टी, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
अशरफुल हक़
सिद्धार्थनगर जिले के विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग में ग्राम प्रधान सईद आलम बब्बू द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के सम्मानित ग्रामवासी, सियासी और बुद्धिजीवी लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इफ्तार के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रमज़ान के इस पवित्र महीने में आपसी सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जमील सिद्दीकी, राजेंद्र भारती,पूर्व प्रमुख मसूद आलम मस्सु, पूर्व चेयरमैन निसार अहमद, अकील अहमद, मास्टर इस्तेखार अहमद, मंगेश यादव, सागर पाठक, फूलचंद गौतम, उजेर अहमद, सलमान हिंदी, मास्टर मुस्तनसेरुल्लाह, मास्टर निसार अहमद, मास्टर ज़काउल्लाह, पूर्व प्रधान मुश्ताक अहमद, हाजी सैफुद्दीन, नौशाद आलम टीसम हाजी मकसूद आलम, वदूद अहमद, परवेज आलम, राम हेत, नूर आलम, हाफिज एहसानुल्लाह, इम्तियाज अहमद, इमरान अहमद, एडवोकेट मसरूर आलम, एडवोकेट ज़मीरुल हक़, फहीम अहमद, पप्पू खान, मास्टर आफताब आलम,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सईद आलम बब्बू ने सभी अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द और मजबूत होता है।