कपिलवस्तु में दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस की फायरिंग में पाँच घायल
गुरुजी की कलम से
कपिलवस्तु नेपाल के महाराजगंज- बरगदा क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू, सुरक्षा कड़ी
बढ़नी सिद्धार्थनगर
महाराजगंज के बरगदा में दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने शुक्रवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच झड़प की घटना सामने आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन कपिलवस्तु ने तत्काल अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दी है। प्रशासन के अनुसार यह आदेश दोपहर 2 बजे से प्रभावी हो गया है और अगले आदेश तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस और समूहगत गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कारियो पर पुलिस फायरिंग में घायल लोगों को तत्काल शिवराज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को बेहतर उपचार के लिए भैरहवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों में 22 वर्षीय अरुण उर्फ जितेंद्र यादव, 20 वर्षीय मोनू पासी 25 वर्षीय प्रदीप पासी शामिल हैं। वहीं बुटनिया निवासी 22 वर्षीय महेंद्र रैदास और अजिगरा निवासी 75 वर्षीय काशी रैदास का इलाज शिवराज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
बताया जाता है की ईद के दिन मंदिर में पूजा को लेकर विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया जिसमे मन्दिर मे तोडफोड किया गया घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र तनावपूर्ण हो गया।