मुंबई:मुंब्रा से इंसानियत की खूबसूरत मिसाल सौ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंची ईद की खुशियां
सद्दाम खान
मुंबई के मुंब्रा इलाके में समाजसेवा की एक बेहद शानदार और दिल को छू लेने वाली पहल देखने को मिली। पब्लिक पावर फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बीच ईद के मौके पर राहत सामग्री यानी ईद किट बांटी गई। इस नेक काम के तहत कुल 100 परिवारों को ईद किट दी गई, जिससे कई घरों में ईद की खुशियां पहुंचीं।
इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी वसीम अहमद ने बताया कि संस्था का मकसद सिर्फ मदद करना नहीं बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और मोहब्बत का त्योहार है, और हमारी कोशिश है कि समाज का कोई भी जरूरतमंद परिवार इन खुशियों से महरूम न रहे।
ईद किट मिलने के बाद कई परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने दिल से दुआएं दीं और संस्था के इस इंसानी और सामाजिक काम की जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे काम समाज में मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों ने यह भी भरोसा दिलाया कि आगे भी इसी तरह गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवा के काम जारी रहेंगे।
यह पहल इस बात की खूबसूरत मिसाल है कि अगर नीयत नेक हो तो छोटी सी कोशिश भी कई घरों में खुशियां ला सकती है।