बढ़नी बस स्टॉप तिराहे पर भव्य इफ्तार पार्टी, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल
अशरफुल हक़
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।
नगर पंचायत बढ़नी के बस स्टॉप तिराहे पर समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा मशाल के नेतृत्व में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की मौजूदगी में देश की शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व सांसद कुशल तिवारी भी शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में मसूद आलम खान, मुजम्मिल हुसैन, मारूफ आलम, मंगेश यादव, सागर पाठक, राजेंद्र भारती, डॉ. शराफुद्दीन, जावेद आलम, शकील अहमद शाह और निज़ाम अहमद सभासद सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार जैसे आयोजनों से समाज में प्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। उपस्थित लोगों ने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया और देश व प्रदेश में अमन-चैन तथा खुशहाली के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और आम लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे बढ़नी क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक दिखाई दी।