शोहरतगढ़ से बड़ी राजनीतिक खबर — आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम का जनाधार बढ़ा


आज पार्टी कार्यालय पर विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसादेवाई पार निवासी समाजसेवी रिजवान शाह ने अपने साथियों के साथ आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने बताया कि वे चंद्रशेखर आज़ाद की नीतियों और उनके संघर्ष से प्रेरित होकर पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही—
जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 7 राजेंद्र भारती, जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती, चिंकू चौधरी, विधान सभा अध्यक्ष प्रभु नाथ गौतम
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 9 मंगेश यादव,
फूलचंद गौतम, अख्तर हुसैन, अब्दुल अलीम उर्फ रज्जू
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह सदस्यता पार्टी के बढ़ते प्रभाव और क्षेत्र में बढ़ती जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान