शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
गुरुजी की कलम से
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मेहनौली गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिससे परिजनों में चिंता का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेहनौली निवासी नीतू पाण्डेय (15 वर्ष), पुत्री ओमप्रकाश पाण्डेय, अचानक घर से कहीं चली गई हैं।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने थाना शोहरतगढ़ में लिखित तहरीर देकर घटना की सूचना दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है
। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश तथा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षकशोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोरी के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना शोहरतगढ़ को सूचित करें, ताकि किशोरी को सकुशल बरामद किया जा सके।