ग्राम प्रधान, सचिव,जेई व ठेकेदार के आपसी गठजोड़ से गांवों में विकास के नाम पर कुछ लोगों के निजी खातों व फर्म के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट

ताल कुंडा गांव बना विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का कुंड 
गुरुजी की कलम से 

ग्राम प्रधान, सचिव,जेई व ठेकेदार के आपसी गठजोड़ से गांवों में विकास के नाम पर कुछ लोगों के निजी खातों व फर्म के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट 

बढ़नी- सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है। सूत्रों की मानें तो विकास खंड बढ़नी क्षेत्र में कई ऐसे ग्राम पंचायत है। जहां ग्राम प्रधान ,सचिव एमबी करने वाले जेई व ठेकेदार के आपसी गठजोड़ से सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं चुनाव नजदीक आते ही चुनाव लड़ने वाले लोग भी सक्रिय हो गये है, और पिछले पांच वर्षों में होने वाले विकास कार्यों पर नजर बनाये हुए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितता हुई है और विकास के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। उसकी भी पोल अब मीडिया के माध्यम से खुलने लगी है।
 बताया जाता है कि ग्राम पंचायत गनेशपुर ,लोहटी, खैरी झुंगहवा, धनौरा मुस्तहकम, पिकौरा,  जुगडिहवा , सिहोरवा , मदरहिया , रोईनिहवा, बैदौली, गोल्हौरा, शिव भारी, खैरी शीतल, चंदई, पचउध, पड़रिया, चंदवा, धंधरा, चंपापुर आदि ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक समेत अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा , पंचायत निधि और अन्य विकास कार्यों में भारी अनियमितता व हेरफेर कर धांधली करने का मामला प्रकाश में उजागर हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो विकास खंड बढ़नी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ताल कुंडा के पंचायत भवन में लाइब्रेरी, इन्टरलाकिंग, मिट्टी कार्य, नाली ,खड़ंजा, कूप मरम्मत, स्कूल, आंगनबाड़ी, आरोग्य मंदिर, एनएम सेंटर, दवा छिड़काव, साफ सफाई, आरसी सेंटर, नाली ढक्कन आदि विकास के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव ने निर्माण कार्यों में वास्तविक खर्च से कहीं अधिक भुगतान व अनियमितता कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है । वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में होने वाले इन विकास कार्यों की जांच होनी चाहिए।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान