इंसानियत सबसे बड़ा धर्म मानवता की मिसाल बन रही गरीब कल्याण संस्था
सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर: कठेला आज के दौर में जब स्वार्थ बढ़ता जा रहा है, ऐसे समय मे गरीब कल्याण संस्था सिद्धार्थनगर में संस्था अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव, रामकिशन विश्वकर्मा,इंसानियत और मानवता की एक सशक्त मिसाल बनकर उभरी है। यह संस्था गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य हर मौसम, हर हालात में जरूरतमंदों का सहारा बनना है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण, गर्मी में पंखे, बरसात में छाते और बीमार गरीब परिवारों के इलाज में सहयोग जैसे कार्य संस्था लगातार कर रही है। जिले में अब तक सबसे अधिक कंबल वितरण कर यह संस्था नंबर वन बन चुकी है और प्रदेश स्तर पर भी एक सक्रिय व चर्चित संगठन के रूप में पहचान बना चुकी है।
संस्था जमीनी स्तर पर पूरी मजबूती से कार्य कर रही है। चाहे किसी जरूरतमंद को खून की व्यवस्था करानी हो, गरीब बहनों की शादी में मदद करनी हो, बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना हो या अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करनी हो गरीब कल्याण संस्था हमेशा सबसे आगे खड़ी नजर आती है।
प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार प्रजापति ने बताया कि संस्था का हर कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और इंसानियत की भावना से कार्य करता है। वहीं सद्दाम खान ने कहा कि अब तक कई गरीब बच्चों को संस्था द्वारा निःशुल्क शिक्षा दिलाई जा चुकी है और यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी।
वास्तव में यह संस्था समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है की भावना को साकार कर रही है और समाज के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
सद्दाम खान ✍️
आईटी सेल अध्यक्ष गरीब कल्याण संस्था सिद्धार्थनगर