डुमरियागंज के पीस पार्टी नेता हाफ़िज़ अरबाब फारूकी AIMIM में शामिल
सिद्धार्थनगर / लखनऊ:
डुमरियागंज क्षेत्र के पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बेहतरीन वक्ता हाफ़िज़ अरबाब फारूकी ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान AIMIM के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली की मौजूदगी में उनका औपचारिक रूप से पार्टी में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में AIMIM नेताओं ने हाफ़िज़ अरबाब फारूकी का फूल-मालाओं से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। नेताओं ने कहा कि उनकी साफ़गोई, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और जनसेवा के प्रति समर्पण से पार्टी को उत्तर प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर हाफ़िज़ अरबाब फारूकी ने कहा कि वे AIMIM की नीतियों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और क्षेत्र की जनता के हक़ की आवाज़ मजबूती से उठाते रहेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अरबाब फारूकी के AIMIM में शामिल होने से डुमरियागंज सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठन को नया जनसमर्थन मिलने की उम्मीद है।