वार्ड नंबर 92 से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सबाना खान का भव्य रोड शो


सद्दाम खान 

मुंबई:बांद्रा ईस्ट समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी, समाजसेवी, प्रधानाचार्य सबाना खान ने वार्ड नंबर 92 में जोरदार रोड शो निकालकर लोगों से जनसंपर्क किया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
सबाना खान ने जनता से 15 तारीख को साइकिल निशान पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, महिलाओं, नौजवानों और जरूरतमंदों के हक़ में काम करती रही है।
रोड शो के दौरान लोगों ने सबाना खान का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए और साइकिल चलेगी तरक्की लाएगी के नारे लगाए गए। जनता ने उनके सामाजिक कार्यों, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और ईमानदार छवि की खुलकर तारीफ की।
सबाना खान ने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें सेवा का मौका मिला तो वार्ड के विकास, सफ़ाई, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।  

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान