नांदेड़: प्रभाग 12 में एनसीपी उम्मीदवार डॉ. अर्शिया कौसर की जनसभा, विकास का दिलाया भरोसा
सद्दाम खान
नांदेड़ शहर के प्रभाग नंबर 12 से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार एवं जानी-मानी समाजसेविका डॉ. अर्शिया कौसर ने महबूबिया कॉलोनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. अर्शिया कौसर ने कहा कि वे लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं और आम जनता की बुनियादी समस्याओं को भली-भांति समझती हैं। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
डॉ. कौसर ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे प्रभाग के हर नागरिक के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का संकल्प दोहराया।
सभा के अंत में डॉ. अर्शिया कौसर ने उपस्थित लोगों से 15 तारीख को होने वाले बीएमसी चुनाव में एनसीपी के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उनके विचारों की सराहना की और पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया।