हिसामुद्दीन तकियवा मजार तनाव को लेकर पीस पार्टी ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
सद्दाम खान
सिद्धार्थनगर:डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र स्थित हिसामुद्दीन मज़ार के मामले को लेकर पीस पार्टी ने उप जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिकारी महोदय को संबोधित इस ज्ञापन में क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
पीस पार्टी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अशांति पैदा न हो।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता अब्दुल कय्यूम, मकबूल,नियामतुल्लाह, रियाज़,असगर, शहाबुद्दीन, कलीमुल्लाह , मोहम्मद अहमद
आदि पार्टी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि स्थानीय लोग शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे, लेकिन साथ ही प्रशासन से अपेक्षा है कि वह संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाए और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखे।