जन चौपाल के माध्यम से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
चम्पापुर गांव | सिद्धार्थनगर
आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में चम्पापुर गांव में एक जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी नेताओं ने सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों को जनता के सामने उजागर किया तथा आज़ाद समाज पार्टी के विजन, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता, किसान, मजदूर और युवाओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। वहीं जिला प्रभारी नौशाद आलम एवं जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ गौतम ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से रखते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और समानता पर आधारित व्यवस्था स्थापित करना है। वहीं विधानसभा मीडिया प्रभारी अब्दुल हलीम (रज्जू) ने जन चौपाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनता और पार्टी के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से लोगों ने अपनी समस्याएं भी खुलकर रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन पार्टी नेतृत्व द्वारा दिया गया।