सिद्धार्थ नगर उत्सव को लेकर लखनऊ में हुई “उत्सव बैठक”, क्षेत्रीय विकास पर हुआ मंथन



लखनऊ, 29 दिसम्बर 2025।
सिद्धार्थ नगर उत्सव के अवसर पर क्षेत्रवासियों की एक महत्वपूर्ण “उत्सव बैठक” का आयोजन कल शाम लखनऊ में किया गया। यह बैठक उत्सव आयोजक डॉ. इम्तियाज़ अहमद, सर्जन एवं डायरेक्टर, इकाना हॉस्पिटल, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ के कल्याणपुर स्थित आवास पर संपन्न हुई।
इस उत्सव बैठक के कार्यक्रम संयोजक समाजिक कार्यकर्ता एवं मसीहा उबैद सिद्धार्थ ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. मसीह उद्दीन खान रहे। बैठक का उद्देश्य सिद्धार्थ नगर के सामाजिक, शैक्षिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श करना तथा भविष्य में एक बड़े और व्यापक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रणनीति तय करना था।
बैठक में सफ़ा पब्लिक स्कूल के मैनेजर श्री अरशद, बिल्डर श्री रिज़वान ए. खान, सोशल एक्टिविस्ट डॉ. अलीमुल्लाह, सिद्धार्थ नगर वासियों ग्रुप के संस्थापक श्री अभिनव नाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पवन उपाध्याय, श्री बरकत अली फलाही, श्री समीउल्लाह, श्री शाहिद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने अपने-अपने विचार रखते हुए सिद्धार्थ नगर के समग्र विकास, सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही आने वाले समय में सिद्धार्थ नगर उत्सव को और भव्य रूप देने के लिए एक बड़े कार्यक्रम के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मसीह उद्दीन खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से न केवल आपसी सहयोग मजबूत होता है, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए ठोस दिशा भी तय होती है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में आयोजित होने वाला कार्यक्रम सिद्धार्थ नगर के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान