कर्मचारी का नया कारनामा मतदाता सूची से वर्तमान प्रधान का नाम ही दरकिनार
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत स्तरीय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नए मतदाता सूची बनवाया जा रहा है विकासखंड बढ़नी के गांव भावपुर उर्फ गुलरी मे नए मतदाता सूची के सामने आते ही बहुत बड़े गड़बड़ी का पता चला है जहां पर कर्मचारी ने नया कारनामा करते हुए नए मतदाता सूची में वर्तमान प्रधान का नाम ही दरकिनार कर दिया है मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड बढ़नी के ग्रामपंचायत भावपुर उर्फगुलरी के वर्तमान महिला प्रधान सुनर पाती का नाम ही नए मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया हैजबकि सुंनर पाती वर्तमान में ग्रामसभा भावपुर उर्फ गुलरी की प्रधान हैहैं ग्राम पंचायत स्तर पर बनाने वाले मतदाता सूची के संबंध में इतना ही कहनाकाफी होगा कि जब वर्तमान प्रधान का नाम ही मतदाता सूची से गायब हो सकता है तो भोली भाली जनताका नाम मतदाता सूची से हटाने में कितना समय लगता है अगर यही हालत रहा तो बहुत से लोग अपने मताधिकार से हाथ धो बैठेंगे नए मतदाता सूची मे अपना नाम पुनः डलवाने के लिए प्रधान को बार-बार विकासखंड कार्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है समाचार लिखे जाने तक वर्तमान प्रधान का नाम वर्तमान मतदाता सूची में अभी तक दर्ज नहीं हुआ है