समाज सेवा की मिसाल: ठंड में जरूरतमंदों को मिला कंबलों का सहारा

सद्दाम खान 

सिद्धार्थनगर।
कड़ाके की ठंड के बीच गरीबों और असहायों के लिए गरीब कल्याण संस्था लगातार मानवता की मिसाल पेश कर रही है। इसी क्रम में बीती रात धोबहा एहतमाली (भरहियां) गांव में संस्था के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रामगोपाल यादव के नेतृत्व और संस्था के सभी सदस्यों के दिशा-निर्देश पर जरूरतमंद गरीबों, असहायों और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में संस्था के सक्रिय सदस्य हरि शंकर मौर्या के आवास पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए। ठंड के इस कठिन समय में गरीब कल्याण संस्था का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और इंसानियत की भावना को भी मजबूत करता है।
स्थानीय लोगों ने संस्था के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी समाजसेवियों को साधुवाद दिया और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
ऐसे मानवतावादी सेवा कार्यों के लिए गरीब कल्याण संस्था और उससे जुड़े सभी समाजसेवियों को दिल से सलाम।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान