गरीब कल्याण संस्था ने पेश की मानवता की मिसाल, देर रात मरीजों व जरूरतमंदों को बांटे कंबल



सद्दाम खान 
सिद्धार्थनगर | शोहरतगढ़
कड़ाके की ठंड के बीच गरीब कल्याण संस्था जरूरतमंदों के लिए लगातार राहत कार्य कर रही है। इसी क्रम में संस्था के सदस्यों ने देर रात शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को कंबल वितरित किए।
ठंड से कांपते चेहरों पर जब कंबल ओढ़ाए गए, तो राहत और सुकून साफ झलकता नजर आया। संस्था के सदस्यों ने बिना किसी दिखावे के मानवता की सच्ची सेवा करते हुए अस्पताल परिसर में पहुंचकर मरीजों को स्वयं कंबल पहनाए। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था, जब ठंड से बेहाल मरीजों और उनके परिजनों की आंखों में आभार के आंसू दिखाई दिए।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक ठंड का प्रकोप रहेगा, तब तक यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड के कारण परेशान न हो।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने गरीब कल्याण संस्था के इस नेक कार्य की खुलकर सराहना की और इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।
गरीब कल्याण संस्था का यह प्रयास न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी देता है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान