निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का चौथा दिन, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत

सद्दाम खान 

सिद्धार्थनगर।
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शाहा करोंदा चौराहे पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब कल्याण संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद गरीबों, असहायों, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चौहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष गौरव कुमार राजन ने निभाई, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने गरीब कल्याण संस्था के इस मानवीय और जनसेवी प्रयास की सराहना की। संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत कर रहे हैं।
कार्यक्रम में संतोष चौधरी, सर्वजीत यादव, लक्ष्मण गुप्ता, फूलचंद प्रजापति, बजरंगी प्रजापति, रामू कसौधन, अभिनव उपाध्याय, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, गिरीश रावत, दुर्गेश मौर्य, राहुल, विकास, दीपक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गरीब कल्याण संस्था का यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बना, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल भी साबित हुआ।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान