मैक्स हॉस्पिटल पर मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



सद्दाम खान 
सिद्धार्थनगर: इटवा मैक्स हास्पिटल &मैट्रेनिटी सेंटर पर मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा॰ रुखसाना खान 
(स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने की।
डा. खान ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, स्त्री रोगों की समय पर पहचान तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अस्पताल के मैनेजर डा॰ अफरोज़ खान भी मौजूद रहे।
इटवा पुलिस टीम से SI सोमदेव यादव, कांस्टेबल प्रदीप यादव, महिला कांस्टेबल अलका त्रिपाठी, रचिता यादव सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया। पुलिस टीम ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1076 स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
इस कार्यक्रम के मौके पर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और स्वास्थ्य-सुरक्षा से संबंधित जानकारी व जागरूकता सामग्री प्राप्त की।
सभी लोगों व प्रतिभागियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान