गरीब कल्याण संस्था की मासिक बैठक: रामगोपाल यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों का सम्मान


संगठन की मजबूती, समाज उत्थान और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर हुई चर्चा, सैकड़ों लोग हुए उपस्थिति 

सद्दाम खान

कठेला:   गरीब कल्याण संस्था द्वारा आयोजित मासिक बैठक में संस्था के सभी पदाधिकारियों का अंग वस्त्र के साथ स्वागत और सम्मान किया गया। बैठक का नेतृत्व समाजसेवी रामगोपाल यादव जी ने किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आने वाले कार्यक्रमों और समाज उत्थान के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में पदाधिकारियों से मतदाता सूची में सभी लोगों के नाम जोड़ने और अधिकतम लोगों को सूची में शामिल कराने का अनुरोध भी किया गया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी रामगोपाल यादव के साथ रामनरेश यादव, फूलचंद प्रजापति, संजय यादव, मनोज यदुवंशी, बलवंत, शिवम यादव, राहुल चौहान, मंजू देवी, शेर्यो यादव, सीमा चौहान, लक्ष्मी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
संस्था के इस बैठक के माध्यम से सभी लोगों ने समाज में जागरूकता और सहयोग बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयासों से आगे कार्य करने का संकल्प लिया|

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान