टीसम गुलरी में परिनिर्वाण दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में जनता हुई शामिल


टीसम गुलरी, सिद्धार्थनगर — 6 दिसंबर
परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कल शाम 5 बजे टीसम गुलरी में आजाद समाज पार्टी ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जनमानस, महिलाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेंद्र भारती मौजूद रहे। इसके साथ ही जिला प्रभारी नौशाद आलम, जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती, केशव यादव, शमीम अख्तर, जिला उपाध्यक्ष अशरफुल हक़, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार आज़ाद, मंगेश यादव, अख्तर खान, फूलचंद आस सहित कई सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने परिवर्तन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के मिशन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना आज की आवश्यकता है।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी आम जनमानस व महिलाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान