दुधवनिया बुज़ुर्ग — ग्राम चौपाल का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
दुधवनिया बुज़ुर्ग, सिद्धार्थनगर — ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग में आज ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सईद आलम, ग्राम पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव, तथा क्षेत्र के कई सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनसे संबंधित समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास भी किया गया।
ग्राम प्रधान ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। चौपाल के माध्यम से पारदर्शिता और जनसहभागिता को बढ़ावा मिलता है।
ग्रामीणों ने भी पेयजल, राहदारी, स्वास्थ्य और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं।