फराहीम खान एक B L O के रूप में S I R प्रक्रिया उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित
दुधवनिया बुज़ुर्ग, सिद्धार्थनगर —
ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग के ग्राम पंचायत सहायक फराहीम खान ने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए SIR कार्य में 93% फीडिंग तथा 90% मैपिंग का लक्ष्य पूरा किया है। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन के लिए आज अपर जिला अधिकारी महोदय सिद्धार्थनगर तथा उप जिलाधिकारी महोदय शोहरतगढ़ द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान फराहीम खान ने कहा—
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहूंगा।”
उनकी इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग में खुशी का माहौल है और यह गौरवपूर्ण क्षण क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक बन गया है, जिससे सकारात्मक संदेश का प्रसार हुआ है।