ब्रेकिंग: शोहरतगढ़ में यूरिया खाद की भारी कमी, ASP ने उठाई किसानों की आवाज
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर | 11 दिसंबर 2025
शोहरतगढ़ तहसील में लगातार बढ़ रही यूरिया खाद की कमी से परेशान किसानों की समस्या को लेकर आज आज़ाद समाज पार्टी (काशीराम) के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि खाद उपलब्ध न होने से उनकी रबी की फसल पर बड़ा असर पड़ रहा है।
पार्टी ने ज्ञापन में बताया कि कई समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है, और जहां है भी वहाँ वितरण में गड़बड़ी व कालाबाज़ारी की शिकायतें मिल रही हैं। इससे किसानों को उचित मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही, जिससे उनकी बोआई प्रभावित हो रही है।
🔹 प्रमुख माँगें
ज्ञापन में पार्टी ने प्रशासन से इन महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की—
- यूरिया खाद की कालाबाज़ारी तुरंत रोकी जाए।
- किसानों को उनकी सदस्यता व ज़मीन के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए।
- निजी दुकानों से भी पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।
- किसानों का आधार व खतौनी के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरण हो।
- सही समय पर पानी नहर द्वारा उपलब्ध कराए
आज़ाद समाज पार्टी ने प्रशासन से उम्मीद जताई कि खाद की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा, ताकि किसान समय पर अपनी फसल की बोआई पूरी कर सकें।