भव्य स्वागत के बीच AIMIM प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पहुंचे दुधवनिया बुज़ुर्ग, सैकड़ों लोगों ने किया जोरदार अभिनंदन


बढ़नी, सिद्धार्थनगर 
आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली का आज रविवार को ग्राम पंचायत दुधवनिया बुज़ुर्ग आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर–8, सिद्धार्थनगर एडवोकेट मसरूर आलम की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट मसरूर आलम ने कहा कि AIMIM की नीतियों, विचारधारा और पार्टी नेतृत्व से प्रभावित होकर क्षेत्र की जनता लगातार पार्टी से जुड़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पंचायत चुनाव में जनता AIMIM को भरपूर समर्थन देगी और पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी।
इस दौरान AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी शौकत अली ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव जनाब सलमान मलिक, शोएब क़मर खान, यूथ जिलाध्यक्ष जनाब आज़ाद साहब सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में बड़ी संख्या में युवाओं व स्थानीय लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर AIMIM की सदस्यता ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साह से भरा रहा।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान