AIMIM ने मजार की सुरक्षा व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
सद्दाम खान
आज दिनांक 10/12/2025 को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता मे पुलिस अधिक्षक महोदय सिद्धार्थनगर को ज्ञापन देकर AIMIM के कार्यकताओ ने मजार की सुरक्षा को बढ़ाये जाने की मांग करते हुए कहा की डुमरियागंज के भवानीगंज थाना क्षेत्र हिसामुद्दीनपुर गांव के तकियवा स्थित "उस्ताद हुसैन जंगली शाह बाबा"
उर्फ तकिया बाबा के मजार पर नगर पंचायत बढ़नीचफा के बीजेपी से नगर अध्यक्ष धर्मराज वर्मा के नेतृत्व मे दिन 08/12/2025 को सैंकड़ो हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ मजार के सामने खड़े होकर नारे बाजी किया और मजार को समाधि बताकर विवाद करने की कोशिश किया साथ ही यह अवाहान किया है की गुरुवार को सभी हिन्दू संगठन के कार्यकर्त्ता मजार पर हनुमान चालीसा का पाठ व भंडारा करेंगे जिस से यह प्रतीत होता है की किस तरह से आक्रामकता के साथ मुस्लिम समाज के धार्मिक अस्थलो का को कब्ज़ाने का षड्यंत्र चल रहा है जिस पर प्रशासन पूरी तरह मौन है यदि समय रहते इस तरह के नफ़रती अराजकतत्यो पे कार्यवाही नहीं की गई तो जिले की सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा है ज्ञापन मे
पिछले कुछ महीने पहले फागुशाह बाबा के मजार को तुड़वा दिया गया था उसका भी जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा इस तरह की घटना को दोहरा कर मजार पर कब्ज़ा करने की मंशा के साथ जिले की शान्ति व्यवस्था को भंग कर जिले मे तनाव पैदा कर रहे है जिस से मुस्लिम समाज की भावनाये आहत हुई है और मुस्लिम समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है, पुलिस अधिक्षक जी से शीघ्र इस तरह के कृत्य करने वाले दंगाइयो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मजार की सुरक्षा को बढ़ायाए जाने की मांग किया गया व गुरुवार को मजार पे हिन्दू संगठनों को जाने से रोके जाने की मांग किया गया है,
ताकि जिले की शान्ति व्यवस्था बनी रहे व किसी भी तरह की होने वाली हिंसा को रोका जा सके!
इस अवसर पर प्रत्याशी जिला पंचायत करिमुल्लाह खान,
मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, सरवर आलम, अब्दुल सलाम, आतिफ अख्तर, नसीबुल्लाह, शम्स तबरेज़, अब्दुल अज़ीम, असलम खान, रेहान खान आदि लोग उपस्थित रहे!