नेपाल पुलिस ने चलाया सवारी साधन नम्वर प्लेट सुधार अभियान
गुरु जी की कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।
पड़ोसी नेपाली जिला कपिलवस्तु के ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों के नंबर प्लेट में सुधार हेतु विशेष कार्यक्रम चलाया गया है।ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान में करीब डेढ़ दर्जन वाहनों पर कार्रवाई की है।
नेपाल के ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के मद्देनजर अस्पष्ट नंबर प्लेटों के विरुद्ध सघन कार्यक्रम चलाया गया है।कपिलवस्तु सदर मुकाम के बाजार क्षेत्र, हुलाकी रोड व विभिन्न मार्गों पर वरिष्ठ उप निरीक्षक लिल बहादुर कुंवर के अगुवाई में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में करीब डेढ़ दर्जन अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों को पकड़ा गया। एसएसआई ने उक्त अस्पष्ट या बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पकड़ कर उन पर साफ साफ नम्बर लिखवाया फिर छोड़ा। उन्होंने कहा कि जब भी वाहन चलाए तो गाड़ी का कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस सदा अपडेट व साथ रखें। हेलमेट या सीट बेल्ट,बैक व्यू मिरर का प्रयोग करें,नंबर प्लेट आदि सदा दुरुस्त रखें ताकि आप सुरक्षित रहें और दूसरे भी दिक्कत में न पड़ें।