विधायक मुरजी पटेल काका बोले क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेगा

महाकाली सुंदर नगर में सड़क व गटर लाइन का उद्घाटन

विधायक मुरजी पटेल काका बोले क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेगा 
सद्दाम खान ✍️ 

मुंबई: अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के महाकाली सुंदर नगर के उत्कर्ष  सोसायटी को सुंदर स्वच्छ बनाने की दिशा में विधायक मुरजी पटेल काका ने सड़क एवं गटर लाइन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद विधायक मुरजी पटेल काका ने बताया कि सड़क और गटर लाइन का निर्माण क्षेत्रवासियों की आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी, जबकि नई गटर लाइन से स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और जलजमाव की समस्या दूर होगी।
स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए बताया कि यह लंबे समय से लंबित था, जिसके पूरा होने से क्षेत्र में काफी सुविधा होगी। क्षेत्र के सभी लोगों ने भी विधायक की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान
अकबर अली,देसाई,प्रकाश हाव्डे, चौहान मामा,चोगूले,सावरकर  आदि लोग उपस्थित रहे।
 कार्यकर्ताओं ने बताया कि आगामी महीनों में भी महाकाली सुंदर नगर में आवश्यक सार्वजनिक कार्यों को गति देने की योजनाएँ बनाई जा रही हैं।
समापन पर विधायक ने क्षेत्रवासियों के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि विकास की गति आगे भी जारी रहेगी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान