शांति पुनर्स्थापना गृह का सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम संपन्न

* पीआरसी ने भारत समेत नेपाल भर के 373 लोगों का रेस्क्यू एवं 7539 लोगो को परामर्श दिया
गुरु जी की कलम से 
बढ़नी । सिद्धार्थ नगर पड़ोसी मित्रराष्ट्र नेपाल में 
सीमावर्ती नेपाली कस्बा कृष्णनगर (कपिलवस्तु) स्थित शांति पुनर्स्थापना गृह का वार्षिक सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम गरिमामय पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
,जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री अर्जुन केसी (विधायक), विशिष्ट अतिथि प्रमुख जिलाधिकारी एवं एसपी (कपिलवस्तु) आदि ने सहभागिता की।
      पड़ोसी व सीमायी कस्बा कृष्णनगर में आयोजित पीआरसी नेपाल के वार्षिक सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम में कपिलवस्तु शाखा के डिल्लीराज तिमिल्सना द्वारा वित्तीय वर्ष 2081/082 में अपने चारों शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों परामर्श, बचाव, पारिवारिक पुनर्मिलन और विभिन्न अभियानों,सामाजिक जुड़ाव के कार्यक्रमों तथा बजट की जानकारी दी गई।
 वित्तीय वर्ष में पीआरसी नेपाल के कपिलवस्तु द्वारा 7539 बालक- किशोरियों आदि को सुरक्षित प्रवासन हेतु परामर्श दिया गया,जबकि 373 लोगों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचाने की जानकारी साझा की गई।जिला सुपरवाइजर ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं।नेशनल रेस्क्यू कॉर्डिनेटर भूमिराज भट्टराई ने बताया कि संस्था कपिलवस्तु जिले में कृष्णनगर, मर्यादपुर,चाकरचौड़ा और चन्द्रौटा संपर्क कार्यालय के माध्यम से कार्य कर रही है।
    उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि विधायक अर्जुन केसी ने कहा कि मानव तस्करी,अपने ही बहन बेटियों का अनसेफ माइग्रेशन कराने जैसा मामला घृणित,अमानवीय और गैर कानूनी कृत्य है,इस पर सभी को सजग रहना होगा। युवतियों को मायावी चकाचौंध से सचेत होकर रहना होगा।मुख्य जिलाधिकारी जनार्दन गौतम, पुलिस अधीक्षक संतोष आचार्य, उवासं कृष्णनगर के अध्यक्ष रितेश शर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष महादेव पोखरेल,उप मेयर शिवकुमारी चौधरी, जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष बाबूराम आचार्य, एनजीओ संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला वेल्बासे ने भी संबोधित कर मानव तस्करी के प्रभावी रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास को अपरिहार्य बताया। कार्यक्रम में पत्रकार अजय प्रताप गुप्त, वार्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, राहुल मोदनवाल,रेनू शर्मा,सीताराम चौधरी,विकास सिंह,अंकुश श्रीवास्तव, सनिउल्लाह, अजय मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सुरक्षा एजेंसियां, पत्रकार गण की सहभागिता रही, संचालन संज्ञा अधिकारी ने किया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान