भैसई में पुलिस द्वारा नुक्कड़ सभा, नए कानूनों की दी गई जानकारी



सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी लालपुर के ग्राम भैसई में आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को पुलिस विभाग द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में ग्रामीणों को हाल ही में लागू किए गए नए कानूनों एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा तथा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा तथा निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्ययान एवं थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयमाल, महिला आरक्षी अंजू वर्मा और महिला आरक्षी सीमा यादव मौजूद रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को महिलाओं की सुरक्षा, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, ट्रैफिक नियमों और कानून की नई धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जनता में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान