भगवान बुद्ध की स्थायी प्रतिमा स्थापित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया
राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले सामाजिक चेतना मंच, ढ़ेबरुबा बढ़नी के तत्वाधान में बुधवार को बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि को भगवान बुद्ध की स्थायी प्रतिमा स्थापित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान बुद्ध महामानव थे, जिन्होंने पूरी दुनिया को मानवता, शांति और करुणा का संदेश दिया। सिद्धार्थनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है, इसलिए नगर के मुख्य चौक पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होने से बढ़नी नगर का गौरव और भी बढ़ेगा।
ज्ञापन देने वालों में शत्रुघ्न प्रसाद, आशीष संगम, राम मूरत यादव, भीम प्रकाश, सुभाष, डॉ. लालता प्रसाद, धर्मराज, डॉ. मनोज गौतम, जे.पी. विश्वकर्मा, जगदीश, श्यामलाल, सतेंद्र, अरविंद आर्य, अशोक, महेन्द्र मिश्र, बासदेव कसौधन, राजेन्द्र भारती, मंगेश यादव, दुर्गेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंच के पदाधिकारियों ने किया और सभी ने नगर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा शीघ्र लगाने की मांग की।