समाजवादी नेताओं ने मोहम्मद सईद भ्रमर जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सद्दाम हुसैन खान
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मोहम्मद सईद भ्रमर जी की पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, सिद्धार्थनगर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिले के तमाम समाजवादी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भ्रमर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, संगठनात्मक कुशलता और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद सईद भ्रमर जी ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर तबके की आवाज उठाने में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा समाज के हक और न्याय की लड़ाई लड़ी तथा समाजवादी आंदोलन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उनके पौत्र अयान भ्रमर, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लालजी यादव, पूर्व विधायक श्री चौधरी अमरसिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय भ्रमर जी के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।