282 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

गुरुजी की कलम से 
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)
 भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 50वीं वाहिनी महादेव बुजुर्ग टीम के जवानों ने शनिवार को तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए एक युवक को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया।
उप निरीक्षक मृदुल सेन ने बताया सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के माध्यम से नेपाली शराब धनौरा गांव से बरगदवा की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष गश्ती दल गठित कर टीम को रवाना किया गया।  एक ई-रिक्शा सामान से लदा हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम इरफ़ान अहमद पुत्र हैदर अली, निवासी कल्लन डीह पोस्ट बढ़नी थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर बताया। रिक्शा की तलाशी लेने पर कुल 282 नग नेपाली शराब (300 एमएल की बोतलें) बरामद हुईं। चालक ने बताया कि वह यह शराब नेपाल की सरिता नाम की महिला से लेकर भारत में बेचने के लिए ला रहा था। इसके बदले उसे 500 रुपये मिलने थे। एसएसबी जवानों ने ई-रिक्शा व शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछे जाने पर वह संबंधित कागजात नहीं दिखा सका। बाद में बरामद शराब, ई-रिक्शा और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त बरामदगी मे एसएसबी शिव सिंह, रमेश कुमार, गुरु शरण सिंह रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान