प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस यूथ ने मनाया राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। कांग्रेस यूथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस के रूप में मनाया। ज़िला अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के नेतृत्व में दर्जनों युवा कार्यकर्ता बढ़नी बस स्टाप तिराहे पर एकत्र होकर विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।

युवाओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़, नौकरी चोर गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए और बेरोज़गारी, महंगाई व पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज का नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है, किसान खाद के लिए परेशान हैं, महंगाई चरम पर है और लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।

इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश तिवारी, फारूक रायनी, रिज़वान, रवि विश्वकर्मा, वारिस, सफिउल्लाह, इंतलाब, गोलू, अनिस सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान