राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं : मनोज यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (दिल्ली युथ ब्रिगेड) मनोज यादव का कड़ा बयान
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (यूथ ब्रिगेड)एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (दिल्ली युथ ब्रिगेड) मनोज यादव ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री अखिलेश यादव सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि आदर्श, अभिभावक और हमारे जज्बात हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को गाली देने और अपशब्द लिखने वालों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, साथ ही उन पर एनएसए (NSA) भी लग चुकी है। मैंने पहले ही कहा था कि छोड़ूंगा नहीं।”
मनोज यादव ने आगे कहा कि अब बारी उन लोगों की है, जिन्होंने मा. अखिलेश यादव, मा. श्रीमती डिंपल यादव एवं श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है। “जो भी नेता जी के परिवार और माननीय जी के खिलाफ अपशब्द लिखेगा, उसका इलाज इसी तरह करूंगा।”
अंत में उन्होंने “जय हिंद – जय समाजवाद” का नारा लगाकर अपने वक्तव्य को समाप्त किया।
इस सख्त बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर और बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।