कृष्णनगर नेपाल में नव-निर्वाचित सदस्यों का भव्य सम्मान समारोह
कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक व धार्मिक हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सलमान खान, एकीकृत समाजवादी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष इंतेखाब अहमद खान, वाईसीएल कपिलवस्तु के उपाध्यक्ष जुम्मन खान, डॉ. इंजमामुल हक और अब्दुस समद खान नेपाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. सलमान खान ने इसे पूरे कृष्णनगर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को विकास कार्यों में सहारा देगा।
राष्ट्रीय मदरसा संघ नेपाल के महासचिव मौलाना मशहूद खां नेपाली ने हज की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए हाजियों के लिए आवास व अन्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हज समिति का दायित्व है कि हाजियों का सफर सरल और सुविधाजनक बने। साथ ही उन्होंने मबूद खान और नस्रुल्लाह खान जैसे प्रतिनिधियों के चयन को मदरसों और नई पीढ़ी के लिए लाभकारी बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष इंतेखाब अहमद खान ने कहा कि प्रतिनिधियों ने अपनी मेहनत और सेवा भाव से जनता का विश्वास जीता है। उनके चयन से समाज में प्रतिनिधित्व मजबूत होगा और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में उपस्थित लोगों ने नव-निर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की दुआएं दीं। सभा ने भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत बनाने का संदेश दिया।