सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का किसानों की समस्याओं के लिएधरना-प्रदर्शन, यूरिया खाद की किल्लत पर गरजे नेता

गुरु जी कलम से

सिद्धार्थनगर।
 जिले में किसने की प्रमुख समस्यायूरिया खाद की किल्लत को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज़िला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और खाद की कालाबाज़ारी से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को यूरिया खाद न मिलने से धान की फसल की प्रगति  प्रभावित हो रहा है, जिससे छोटे व गरीब किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

धरना स्थल पर मौजूद सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते खाद वितरण में गड़बड़ी हो रही है। किसान कई-कई दिन लाइन में लगकर भी यूरिया खाद न पाकरखाली हाथ लौट रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा— आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है किसानों को समय से यूरिया खाद नहीं मिल रही। सरकार की नाकामी और अधिकारियों की लापरवाही के कारण यूरिया या समेत अन्यखाद की काला बाज़ारी हो रही है। गरीब और छोटे किसानों को लाइन में खड़े होकर भी खाद नहीं मिल पा रही। यह किसान विरोधी सरकार सिर्फ़ बड़े पूँजीपतियों का हित देख रही है। समाजवादी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ है और जब तक किसानों को राहत नहीं मिलेगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"

धरना प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान