उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ़ शिवभारी में छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)।

विकास क्षेत्र बढ़नी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ़ शिवभारी में पीएचसी बढ़नी की स्वास्थ्य टीम द्वारा मंगलवार को छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय में कुल नामांकित 175 विद्यार्थियों में से 74 बालिकाओं और 80 बालकों सहित कुल 154 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

परीक्षण टीम का नेतृत्व डॉक्टर मृणालिका श्रीवास्तवा ने किया। उनके साथ एएनएम स्नेहलता और फार्मासिस्ट अविनाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। टीम ने विद्यार्थियों के विभिन्न स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की और उचित सलाह प्रदान की।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्र, सहायक अध्यापक शाह आलम तथा रसोइया शांति देवी, सुशीला देवी और चांदनी देवी भी मौजूद रहीं।
विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की बेहतर शारीरिक सेहत के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान