नगर पंचायत बढ़नी बाजार में पुलिसिया उत्पीड़न पर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि का आरोप


                नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि 


गुरु जी की कलम से
 नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि
 यहां पुलिस वाले पूरे तरीके से बेलगांम हो चुके हैं हमको तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थानीय पुलिस में से कुछ लोग सरकार के छवि को धूमिल कर रहे हैं
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अग्रहरि ने कहा कि जन्माष्टमी की आरती समाप्त होने के बाद चट्टी बाजार वार्ड नंबर 5 के कुछ बच्चे बस स्टॉप तिराहे पर पानी पीने आए थे
 इतने में  तीन वर्दीधारी सिपाही पहुंचे और इन तीनों  ने गाड़ी को रोका और कालर पकड़कर गाड़ी पर सवार बच्चों को जबरन उतारते हुए कहने लगे 
 कि तुम लोग स्मैकर हो मोबाइल चोर हो गाड़ी चोरी करते हो तुमको हम लोग बंद करेंगे
 उन लोगोंके विरोध करने पर तीनों सिपाहियों ने विवेक नाम के लड़के को किनारे ले जाकर के बहुत मारा-पीटा 
 (यह बातें मार खाने वाला लड़का एवं उसके साथियों ने बताया) इस घटना की जानकारी जब 
 हम लोगों को हुई  तो हम लोगों ने चौराहे पर पहुंचकर वर्दी धारीयोके।‌इस कुकर्म का विरोध किया
 आपको बताते चलें कि वह लड़का कोई और नहीं नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष के सगे चाचा के लड़के का लड़का है कहां जाता है कि नगर अध्यक्ष ने तुरंत कप्तान साहब के सीयूजी नंबर पर फोन करके सारी बातों से उन्हें अवगत कराया
यहां सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि बीते 1 महीने पहले नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत क्षेत्र में फैले  स्मैक विक्रेताओं के खिलाफ स्वयं जाकर के कप्तान साहब को पत्र दिया था और पुलिस चौकी बढ़नी एवं थाना ढेबरूआ में क्या-क्या हो रहा है सारी बातों से उन्हें अवगत कराया था  जिस पर कप्तान ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी  दिया  था सुनील अग्रहरि के मुताबिक स्थानीय पुलिस द्वारा
 खाना पूर्ति के नाम पर स्मैक पीने वाले को बंद किया गया और जो बड़े स्मगलर है वह खुलेआम घूम रहे हैं आज तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं किया गया
 यहां तक की एक स्मैक विक्रेता और उसकी मां ने बस स्टॉप तिराहे पर विगत दिनों दो सिपाहियों से हाथापाई भी की थी जिस घटना को बहुत से लोगों ने देखा था उसे घटना से अपराधियों का दुस्साहस  और सिपाहियों की लाचारी आज तक लोगों को भूली नहीं है क्योंकि वह आज भी  खुलेआम सीना तान के घूम रहा है स्मैक कारोबार का राजा आज भी कुछ वर्दी धारीयो के साथ दोस्ती की धौंस लोगों को दे रहा है
 जहां तक कानून व्यवस्था की बात है नगर पंचायत बढ़नी बाजार में लगभग 20 जगह चोरी की घटनाएं हो चुकी है चोरी की घटनाओं की स्थानीय पुलिस द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट ही नहीं दर्जकी जाती हैं  एक चोरी की घटना जिसमें स्थानीय लोगों के सहयोग से चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया उसे छोड़कर पुलिसकर्मियों  द्वारा सारे मामले को दबा दिया गया बिगत दिनों एक महिला के घर हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट जब पुलिस ने नहीं दर्ज किया तब उक्त महिला ने जिला मुख्यालय जाकर पुलिस कप्तान से मिलकर प्रार्थना पत्र देकर के चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया महिला का कहना है की उसे चोरी की घटना का रिपोर्ट ढेबरुआ पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं किया है जबकि उसके संबंध में विधायक शोहरतगढ़ ने स्वयं पुलिस कप्तान को दूरभाष के माध्यम से अवगत करा दिया था नगरपंचायत बढ़नी के अध्यक्ष का मन इन तमाम घटनाओं से बहुत आहत है बकौल अध्यक्ष ऐसे ही बहुत सारे परिवार का पुलिस द्वारा  उत्पीड़न किया जाता है।
और लोग आप बीती किसी से कह नहीं पाता है बताया जाता है कि जब इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो भीड़ बढ़ गई इसमें कुछ लोगों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी की है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान