सिद्धार्थ नेत्रालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

बढ़नी, सिद्धार्थनगर — स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त सुबह 10:00 बजे सिद्धार्थ नेत्रालय, बढ़नी परिसर में तिरंगा फहराया गया। झंडारोहण नेत्रालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नदीम अहमद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति भाव से तिरंगे को नमन किया। झंडारोहण के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें डॉ. नदीम अहमद द्वारा मरीजों की आँखों की जांच की गई।

इस अवसर पर समाज के कई सम्मानित लोग एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विन्ध्याचल शुक्ला, कमर आलम, डॉ. सराफुद्दीन, सलमान हिंदी, गयासुद्दीन प्रधान, अनिल, उजैर, सम्पूर्ण मिश्रा, तावेज, सैफ, अमन, ज्योति, फूलमती, किरण सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की प्रगति एवं एकता के लिए संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान