हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, दी शहीदों को श्रद्धांजलि
गुरुजी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर
आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बढ़नी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा उर्फ शिवभारी तथा प्राथमिक विद्यालय ढेबरूआ, सिद्धार्थनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थनगर एवं खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी द्वारा दिए गए थे।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों की छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा रसोइयों ने थाना कोतवाली ढेबरूआ के निरीक्षक श्री गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह तथा समस्त पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर देश की रक्षा करने वाले जवानों का सम्मान किया और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान एस.एच.ओ. श्री गौरव सिंह द्वारा सभी को जलपान भी कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निसार अहमद, सहायक अध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्र, दीप्ति कुमारी, अनुपम तिवारी, शाह आलम, शिक्षा मित्र आशुतोष मिश्र, अंशु चौधरी तथा रसोइया फूलझड़ी, मंजू देवी, क्रिस मती, शांति देवी, सुशीला देवी एवं चांदनी देवी की सक्रिय उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा।