सिद्धार्थनगर को प्रदेश में मिला पहला स्थान, जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर चौधरी हुए सम्मानित



बढ़नी सिद्धार्थनगर। अपनादल (एस) के सदस्यता अभियान में सिद्धार्थनगर जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर 12 अगस्त 2025 को पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मा० जाटव आर० पी० गौतम एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मा० ओ० पी० कटियार ने जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर चौधरी को लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र एवं मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष का ओजस्वी उद्बोधन भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष श्यामसुन्दर चौधरी को 18 सितम्बर 2024 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद 2 अक्टूबर 2024 को प्रदेश समीक्षा बैठक में मिले निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने हर माह 25 सक्रिय सदस्य जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया। जुलाई 2025 तक उन्होंने 200 सक्रिय एवं 5000 सामान्य सदस्य बनाए, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं सदस्यता अभियान को पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मा० आशीष पटेल से भेंटकर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।


Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान