बढ़नीसिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बढ़नी सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
गुरु जी की कलम से
देश की शान तिरंगे को फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावनपर्वपर पूराक्षेत्रदेशभक्ति की भावनाओं से सराबोर हो गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं अध्यापकों एवं गुरु जनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई कई जगहों पर तिरंगा यात्रा भी निकाली गई!
शुक्रवार को पूरे क्षेत्र मेंस्वतंत्रतता दिवस की धूम रही। सुबह ध्वजारोहण के बाद लोगों ने देश को आजाद कराने वाले भारत माता के अमर सपूतों को भींगी पलकों से याद करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षण संस्थाओं, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, निजी प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिलीं
आज लोगों ने तहे दिल से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाती है
बढ़नी बाजार के नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि एवं अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार ने झंडा फहराते हुए शहीद वीरों को याद किया। विकासखंड बढ़नी कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी व बीडीओ अनीशी मणि पांडेय ने ध्वजारोहण किया। पुलिस चौकी बढ़नी पर चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। बढ़नी स्थित एसएसबी बीओपी पर असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने झंडा फहराया। एसएसबी जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। एलसीएस एवं एमपीपी कस्टम कार्यालय, बढ़नी पर सुपरिंटेंडेंट आरजी राम ने झंडा फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दी। श्री ब्रजेश्वरी इंटर कॉलेज, घरुआर में प्रबंधक साधना चौधरी एवं प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्य ने ध्वजारोहण किया। सैक्रेड हर्ट्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. राज नरायन उपाध्याय, ने ध्वजारोहण किया नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अब्दुल अववल साहब ने विद्यालय में ध्वजारोहणकिया, मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल संन्सरी में जनाब मुजम्मिल हसन ने झंडा रोहण किया , फातिमा जोहरा दुधवनिया का झंडा रोहण मुरलीधर मिश्रा जी ने किया
मदरसा तालीमुल कुरान दुधवनीया बुजुर्ग में मास्टर कुतुबुल्ला साहब ने झंडा रोहण किया, गांधी आ दर्श विद्यालयइंटर कॉलेज बढ़नी में समाजसेवी त्रियुगीनाथ अग्रहरि ने झंडारोहण, किया बरसाती यादव इंटर कॉलेज पकड़ी हवामें स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा तमाम प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया गया
किया गया
नगर पंचायत बढ़नी के रामलीला मैदान भवन पर रामलीला प्रबंध समिति केप्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। दयानंद एवं आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बढ़नी में व्यवस्था प्रभारी बीपी त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद किया गया