काशीनाथ महाविद्यालय में फूलन देवी का जन्म दिवस मनाया गया

सिद्धार्थनगर, 10 अगस्त 2025 (रविवार):

निषाद पार्टी के तत्वाधान में, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज काशीनाथ महाविद्यालय, करौंदा खालसा में वीरांगना फूलन देवी का जन्म दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हरिराम निषाद ने फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के जलालपुर गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। बचपन से ही विपरीत परिस्थितियों और सामाजिक अन्याय का सामना करने वाली फूलन देवी ने जीवन में अनेक संघर्ष झेले।

हरिराम निषाद ने कहा कि कम उम्र में विवाह, सामाजिक अपमान और जीवन के कठिन दौर के बाद फूलन देवी ने 1983 में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और समाज में पुनर्वास के लिए कार्य करना शुरू किया। 1996 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गरीबों और दलितों के अधिकारों के लिए मुखर होकर आवाज उठाई।

फूलन देवी की 25 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी संघर्षमयी और प्रेरणादायक कहानी पर कई किताबें और फिल्में भी बनीं।

जन्म दिवस कार्यक्रम में सुनील कुमार, अरविंद निषाद, रामपाल, दिलीप निषाद, तौलना निषाद, महेश निषाद, धर्मेन्द्र निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान