नेपाल से मक्का तस्करी का भंडाफोड़: एसएसबी ने कार सहित 375 किलो विदेशी मक्का पकड़ा, एक गिरफ्तार



गुरुजी की कलम से 
बढ़नी, सिद्धार्थनगर।

एसएसबी 50वीं वाहिनी, समवाय मलगहिया की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा भारी मात्रा में मक्का जब्त किया है। यह कार्रवाई मडनी गांव के पास की गई, जहां एसएसबी ने एक चार पहिया वाहन को रोककर 15 बैग थर्ड कंट्री (नेपाल) से लाए गए मक्के के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा और कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया।

इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, समवाय मलगहिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक कार में नेपाल से तस्करी कर मक्का लाया जा रहा है, जिसे बढ़नी से बलरामपुर की ओर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर नेशनल हाईवे-730 पर नाकाबंदी की गई, जहाँ संदिग्ध कार को रोका गया।

जांच के दौरान कार से 15 बैग मक्का, कुल वजन लगभग 375 किलो, बरामद किया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दास (उम्र 54 वर्ष), निवासी नगर पंचायत बढ़नी, थाना ढेबरुआ, सिद्धार्थनगर बताया।

एसएसबी की टीम ने जब्त किए गए माल और वाहन को कस्टम विभाग, बढ़नी के सुपुर्द कर दिया। माना जा रहा है कि यह मक्का नेपाल से अवैध रूप से भारत लाया गया था और आगे की तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

यह कार्रवाई एसएसबी द्वारा सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान