#बिग_ब्रेकिंग | #जनपद_गोंडा | भीषण सड़क हादस इटियाथोक, गोंडा (उत्तर प्रदेश)दर्शन को निकले लोगों के साथ बड़ा हादसा – बोलेरो गाड़ी नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत
#बिग_ब्रेकिंग | #जनपद_गोंडा | भीषण सड़क हादसा
इटियाथोक, गोंडा (उत्तर प्रदेश)
दर्शन को निकले लोगों के साथ बड़ा हादसा – बोलेरो गाड़ी नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा बेलवा बहुता नहर के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस भयावह दुर्घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य को जीवित बाहर निकाला जा सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जो दर्शन करने के बाद मोतीगंज की ओर लौट रहे थे। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरा।
प्रशासन में हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
- उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
- अधिकारियों को त्वरित राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
- घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
- साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का कारण बन गई है।