फागू शाह बाबा की मजार गिराए जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज – तहसील क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा के बदलिया में स्थित 105 वर्ष पुरानी पीर फकीर फागू शाह बाबा की मजार को प्रशासन द्वारा 15 जुलाई की भोर लगभग 3 बजे बुलडोजर चलवाकर गिरा दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

आज इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमरियागंज तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मजार के पुनर्निर्माण की मांग की गई।

धरने का नेतृत्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने किया। इस अवसर पर डॉ. बख्तियार उस्मानी, कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, बदरे आलम, अशोक गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, रियाज़ मनिहार, मुकेश चौबे, आसिफ रिज़वी, संतोष त्रिपाठी, अर्जुन कन्नौजिया, ओसामा अहसान, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, रियाजउद्दीन राईनी, जाकिर भाई, नियाज़ अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताते हुए जल्द न्याय की मांग की है

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान