कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

सिद्धार्थनगर (गोल्हौरा): थाना क्षेत्र गोल्हौरा के ग्राम पंचायत मऊ के टोला घुसाइयां में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 16 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान काजल (पुत्री वंशराज) के रूप में हुई है, जो कक्षा नौ की छात्रा थी और गोस्वामी तुलसीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डढ़वाघाट में पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात काजल रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो वह दुपट्टे से पंखे के सहारे लटकी हुई थी।

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवारजनों ने बताया कि काजल पढ़ाई में कमजोर थी और लंबे समय से तनाव में रह रही थी। माना जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जुटाए गए तथ्यों के आधार पर ही मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

ग्रामवासियों में घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है और परिवार पूरी तरह से स्तब्ध है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है ताकि यदि कोई अन्य कारण या दबाव सामने हो, तो उसकी भी पड़ताल की जा सके।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान