बढ़नी नगर पंचायत में "योग की तर्जनी मुद्रा" का लोकार्पण, सांसद जगदंबिका पाल रहे मुख्य अतिथि

बढ़नी, सिद्धार्थनगर – नगर पंचायत बढ़नी बाजार में "योग की तर्जनी मुद्रा" के लोकार्पण समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज क्षेत्र के सांसद  जगदंबिका पाल रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में योग की महत्ता और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य में उसकी भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  साधना चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलता है।

नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति देखी गई।
उद्योग वाणिज्य संघ, कृष्णानगर के अध्यक्ष  रितेश शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और व्यापारियों व समाज के सहयोग से ऐसे आयोजनों को निरंतर करते रहने का आश्वासन दिया।

मंच पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया। मंच को सुंदर पुष्प सज्जा से सजाया गया था और स्थानीय जनता ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान