बढ़नी कस्बे में दवा व्यापारी दंपती की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज
सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे बढ़नी कस्बे में गुरुवार सुबह एक फ्लैट से दवा व्यापारी दंपती की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान मदन मोहन अग्रवाल (65 वर्ष) और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

दंपती की लाशें उनके कमरे के भीतर खून से सनी हालत में पाई गईं। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, सीओ शोहरतगढ़ सुजीत राय, एसडीएम राहुल सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

🔍 मौके से सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच की जांच जारी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Popular posts from this blog

दो मासूम बच्चे लापता, तलाश में जुटे परिजन – सुराग देने वाले को ₹10,000 का नकद इनाम

बुशरा खान ने इंटरमीडिएट में 95.2% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र और जिले का मान

मदरसों के मुद्दों पर जिला शिक्षा कार्यालय में अहम बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान